फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में चोरी करने के इरादे से घुसा युवक दबोचा

घर में चोरी करने के इरादे से घुसा युवक दबोचा

Thu, 21 Feb 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
घर में चोरी करने के इरादे से घुसा युवक दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गऊशाला निवासी तेजवीर ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात परिजनों के साथ घर में सोया था। आरोप है कि ात एक युवक चोरी के इरादे से घर में घुस गया। आहट होने पर परिजन जाग गए और उसको दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक मोहल्ला कुंदनपुरा निवासी निखिल है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


हादसे में हुई मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। गांव ककराला निवासी अनिल ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई संजीव विगत 12 फरवरी को गांव लौट रहा था। आरोप है कि जट मुझेड़ा के निकट आल्टो कार ने संजीव को टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद 14 फरवरी को हॉस्पिटल में उपचार के दौरान संजीव की मौत हो गई थी। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधार के रुपये मांगने पर किया हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी फिरोज ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई सलमान से मोहल्ले के ही इकराम ने 15 हजार रुपये कई माह पूर्व उधार लिए थे। आरोप है कि तब से आरोपी रुपये नहीं लौटा रहा है। बुधवार को उधार दिए रुपये मांगने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सलमान पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मोहल्ला किदवईनगर निवासी मुम्त्याजन ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके बेटे शाहनवाज पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed