{"_id":"5c34f3bbbdec223c6d214a98","slug":"111546974139-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपा में बड़ा बवाल होने से बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोपा में बड़ा बवाल होने से बचा
विज्ञापन
भोपा में दो पक्षों के बीच कहासुनी
भोपा। बाइक और ट्रैक्टर सवार युवकों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के काफी संख्या में लोगों ने थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखते हुए हंगामा किया। मारपीट में दोनों ओर से दो से तीन लोगों को चोटें आई। दुकान में तोड़फोड़ का आरोप भी लगाया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी जसप्रीत सरदार, नोशा उर्फ नौशाद सहित तीन युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर भोपा से मुर्गी पालन में उपयोग में आने वाले लकड़ी का बुरादा लेकर मंगलवार शाम गांव लौट रहे थे। उधर, पडोस के ही गांव कासमपुरा निवासी कल्लू आदि युवक भी बाइक पर सवार होकर भोपा से गांव जा रहे थे। रहकडा पुलिया के पास जैसे ही दोनों वाहन चालक बराबर आए तो दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी और इसके बाद गालीगलौज के साथ मारपीट हो गई। इसी के चलते दोनों ने अपने-अपने पक्ष के लोगों को विवाद होने की सूचना दी। कासमपुरा चौराहे पर दोनों पक्षों के लोग मिले। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों में भी कहासुनी हो गई। मामला बिगड़ता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करते हुए दोनों पक्षों को थाने पहुंचने के लिए कहा गया। देर रात थाने पहुंचे दोनों पक्षों में में वहां भी कहा सुनी हो गयी। पुलिस ने दोनों पक्षो को हड़काते हुए शांत रहने के लिए कहा। पुलिस ने एक पक्ष के युवक जसप्रीत के घायल होने पर उसे उपचार के लिए भोपा सीएचसी पर भेजा। सूचना पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा भी थाने पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करते हुए कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बक्खा नहीं जाएगा। दूसरी ओर, शकतीर्थ निवासी महिला को दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामला यह था कि पीड़ित महिला की छात्रा बेटी दुकान से सामान खरीदने गई थी, जिसकी साथ आरोपियों ने गालीगलौज की थी। मां द्वारा इसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल किया, जिसे भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। एक और मामले में नाली विवाद लेकर महिला को मारपीट कर घायल किया। पुलिस सभी मामले को लेकर गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही हैं।