फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लूट की रिकवरी को दिल्ली पुलिस की दबिश

लूट की रिकवरी को दिल्ली पुलिस की दबिश

Thu, 11 Oct 2018 12:22 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
लूट की रिकवरी को दिल्ली पुलिस की दबिश
लूट की रिकवरी के लिए दिल्ली पुलिस की दबिश
विज्ञापन

चरथावल। दिल्ली में फाइनेंसर से हुई लूट के मामले में मुखर्जीनगर थाना से एसआई अरुण कुमार, एएसआई आनंद स्वरूप एवं सुरेश चंद के साथ भारी पुलिस बल ने कस्बे में दबिश देकर माल की रिकवरी का प्रयास किया। मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस वहां गिरफ्त में आए चरथावल के तीरग्रान निवासी वसीम को साथ लेकर आई थी। पुलिस ने थाने की जीडी में तस्करा डालने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ लूटी रकम की रिकवरी के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। उसके बाद आरोपी के साथ पुलिस लौट गई।
गोकशी के आरोपियों पर लगी गैंगस्टर
चरथावल। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने गोकशी के आरोपियों के खिलाफ निरधना निवासी इमरान, शमीम और सरताज के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। गैंग का लीडर मुरसलीन उर्फ पम्मा को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

रंगदारी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
चरथावल। सीओ सदर रिजवान अहमद के आदेशों पर दो लाख की रंगदारी मांगने और तीन लाख रुपये ठेका दिलाने के नाम फर्जी तरीके से हड़पने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना क्षेत्र के गांव कयामपुर निवासी असलम का आरोप है कि शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के गांव गुराना निवासी दो आरोपियों ने उन्हें ठेका दिलाने के नाम तीन लाख रुपये हड़प लिए और दो लाख की रंगदारी की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूटकर भाग रहा बदमाश दबोचा
छपार। ई-रिक्शा लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र कसाना ने बुधवार दोपहर चोरी की ई-रिक्शा लेकर मुजफ्फरनगर की तरफ से सिसौना आने की सूचना पर बागोवाली रजबहे की पुलिया पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने ई-रिक्शा नई मंडी थाना क्षेत्र से नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटे जाने की जानकारी दी। तलाशी में उसके पास से तमंचा-कारतूस भी मिले। एसआई के अनुसार पकड़ा गया आरोपी पुरकाजी के गांव भैसानी निवासी विपिन कश्यप है, जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed