{"_id":"5adce10b4f1c1b350a8b5f15","slug":"111524424971-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने घर से 14 लाख और जेवर चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने घर से 14 लाख और जेवर चुराए
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने घर से 14 लाख और जेवर चुराए
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने अपनी पत्नी के अलावा सास और ससुर के खिलाफ रंगीन धाराओं में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पत्नी ने घर से 14 लाख रुपये और जेवरात चोरी किए तथा गर्भपात करा कर उसके शिशु की हत्या कर दी। पुलिस ने सीओ सिटी के आदेश पर उक्त मुुकदमा दर्ज करके जांच कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
रामपुरी निवासी रवि पुत्र राकेश ने शहर कोतवाली पर यह मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी शादी 10 मार्च 2016 को नोएडा के सेक्टर 39 के गांव छलेरा निवासी शिवानी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी मायके वालों के कहने में रहती थी, जिसे लेकर झगड़ा होता था। उसकी पत्नी गर्भवती थी। विगत दिनों उसकी सास पूनम, ससुर विरेश उसके घर पर आए और शिवानी को साथ ले गए। आरोप है कि घर में मकान बनवाने के लिए रखे 14 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात आदि चोरी कर ले गए। आरोप है कि उसके सास ससुर ने शिवानी को जबरन गर्भपात की दवाई खिला कर गर्भ में पल रहे उसके बच्चे की भी गर्भपात कराकर हत्या करा दी। सीओ सिटी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने रवि की ओर से पत्नी, सास और ससुर के खिलाफ चोरी और गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।