फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नौकर से 50 हजार ठगकर कागजों की गड्डी थमा दी

नौकर से 50 हजार ठगकर कागजों की गड्डी थमा दी

Wed, 18 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नौकर से 50 हजार ठगकर कागजों की गड्डी थमा दी
कैश लेकर नौकर को कागजों की गड्डी थमाया
विज्ञापन

खतौली।
केनरा बैंक के बाहर दो ठगों ने दुकानदार के नौकर को अपनी बातों के झांसे में लेकर 50 हजार रुपये की ठगी कर उसे रुमाल में बंधे तीन लाख रुपये कैश बताकर कागजों की गड्डी थमाकर फरार हो गए। पुलिस ने ठगी के शिकार हुए नौकर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

नगर के बड़ा बाजार निवासी प्रवीण अग्रवाल जीटी रोड पर केनरा बैंक के पास अग्रवाल स्टेशनरी की दुकान करता है। उसकी दुकान पर मोहल्ला जमना विहार निवासी मोहित पुत्र मनोज नौकरी करता है। मंगलवार को करीब 11 बजे दुकानदार प्रवीण अग्रवाल ने नौकर मनोज की 50 हजार रुपये देकर केनरा बैंक में जमा कराने को भेजा था। नौकर के मुताबिक बैंक में उसके पीछे पीछे दो युवक आए। इन दोनों युवकों ने मोहित को अपनी बातों के झांसे में लेकर बैंक से बाहर बुला लिया। इन दोनों युवकों ने मोहित से कहा कि उनके पास रुमाल में तीन लाख रुपये हैं। हम तुमको अपने तीन लाख रुपये देते हैं। बदले में हमें अपने 50 हजार रुपये दे दो। दोनों युवक कुछ देर बाद आने की बात कहकर चले गए। काफी देर तक दोनों युवक नहीं आए तो उसने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें कागजों की गड्डी निकली। कागजों की गड्डी देखकर मोहित के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इस बीच पुलिस को किसी ने सूचना दे दी कि बैंक में बदमाश 50 हजार रुपये लूटकर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला ठगी का निकला। पुलिस ने ठगों की पहचान करने को बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाली। फुटेज में दोनों ठगों की तस्वीर दिखाई दी। इसके बाद पुलिस नौकर मोहित को पूछताछ करने को अपने साथ लेकर थाने चली गई। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed