फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   क्रिकेट के विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष

क्रिकेट के विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष

Sun, 04 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट के विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष
तितावी। थाना क्षेत्र के गांव लड़वा में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए बच्चों के विवाद में बड़े आपस में भिड़ गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में अफरातफरी मच गई। खबर मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव निवासी रामफल के मकान के निकट खाली पड़े मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तभी गेंद मकान की पड़ोस के मकान की छत पर जा गिरी। गेंद पर रन लेने को लेकर बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद की जानकारी बच्चों ने घर पर दी तो दोनों पक्ष आमने-सामने आए। इससे जमकर मारपीट हुई। झगड़े में सुनील पुत्र नोराज तथा दूसरे पक्ष से इकराम पुत्र इस्लाम घायल हो गए। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव बन गया। सूचना मिलने पर तत्काल डायल 100 पर गांव पहुंची। तनाव को देखते हुए तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों पक्षों की ओर से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। उधर, गांव नसीरपुर में होली खेल रहे बच्चों और बाइक सवारों में लाठी डंडे चले। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने ब्रजपाल, लीला, अतर सिंह, ऋषिपाल, कृष्णा को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed