{"_id":"5a8873204f1c1b3c718b55ba","slug":"111518891808-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
364 लोगों को किया मुचलका पाबंद
जानसठ। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 35 में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए क्षेत्र के 364 लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
जानसठ क्षेत्र की वार्ड नंबर 35 की जिला पंचायत सीट विधायक विक्रम सैनी द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी, जिस पर 22 फरवरी को चुनाव होना है। इस सीट पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एसडीएम श्याम अवध चौहान व सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव कराने, क्षेत्र के असामाजिक तत्वों एवं चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके चलते लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। इनमें कवाल से 100, चितौड़ा से 59, पिमोड़ा से 35, भलेड़ी से 40, बाजिदपुर से 56, राठौर से 20, काटका से 55 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। सीओ ने बताया कि असामाजिक तत्वों तथा वोटरों को धमकाने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। क्षेत्र में कोई भी प्रत्याशी शराब या अन्य सामान बांटता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।