{"_id":"5a22e4804f1c1bce408baa60","slug":"111512236160-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चोरी करने वाला चोर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में चोरी करने वाला चोर पकड़ा
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में चोरी करने वाला चोर पकड़ा
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। सहारनपुर जीआरपी पुलिस ने पिछले काफी दिनों से ट्रेन के अंदर चोरी करने वाला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव दूधाहेड़ी निवासी चोर मथन पुत्र जनवीर को गिरफ्तार किया किया। पकड़े गए चोर ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी किया हुआ माल अपने घर पर रखता है। जीआरपी ने मंसूरपुर पुलिस की मदद से गांव दूधाहेड़ी में मथन के घर पर दबिश देकर काफी मात्रा में मोबाइल, महिलाओं से लूटे और चोरी किए गए चांदी व सोने के जेवरात, मोबाइल चार्जर व पर्स बरामद किए हैं। पुलिस माल बरामद कर अपने साथ सहारनपुर ले गई।
मिल का 12 करोड़ का भुगतान
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। शुगर मिल ने 21 नवंबर से 25 नवंबर तक का 12 करोड़ रुपये का किसानों के गन्नों का भुगतान समिति को भेज दिया है। शुगर मिल शासनादेश के अनुसार किसानों का भुगतान समय पर भेज रही है। इस आशय की जानकारी शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने दी।