फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

20 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
20 हजार का इनामी बदमाश दबोचा
20 हजार का इनामी बदमाश दबोचा
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया।

मीरापुर पुलिस को बृहस्पतिवार की देर रात सूचना मिली कि भुम्मा रोड पर बाइक सवार दो बदमाश लूटपाट के इरादे से खडे़ हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। घेरेबंदी के दौरान पुलिस ने बदमाशों को ललकारा, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। मुठभेड़ में पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों पर को घेर लिया। फायरिंग के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही धर्मेंद्र घायल हो गया। एक बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम जाकिर पुत्र जमील, निवासी मवाना मेरठ बताया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी गई बाइक, एक तमंचा कारतूस बरामद किया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि बदमाश पर 20 हजार का इनाम घोषित है। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात अजय सहदेव भी पहुंचे। पुलिस ने घायल बदमाश व सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed