{"_id":"59b833eb4f1c1bef7f8b6680","slug":"111505244139-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक और स्कूटर के पुर्जे बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक और स्कूटर के पुर्जे बरामद
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइक और स्कूटर के पुर्जे बरामद
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कस्बे में छापा मारकर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक और स्कूटर के पुर्जे बरामद कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में मंगलवार को सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने पुरकाजी थाने पर हुई प्रेस वार्ता में बताया कि सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कस्बा पुरकाजी के मोहल्ला नूरनगरियान में छापा मारकर दो सगे भाइयों अबरार और इशरार पुत्रगण अनीस को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बाइक और कटे हुए स्कूटर के पुर्जे बरामद किए थे। पूछताछ में बताया कि वह आसपास के जनपदों से बाइक और स्कूटर चुराकर लाते थे, जिनका इंजन और चेसिस नंबर मिटाकर उसे अन्य वाहनों पर लगाकर बेच देते थे। जो वाहन नहीं बिक पाता था, उसे काटकर उसके पुर्जे बेच देते थे। सीओ सदर ने बताया कि वर्ष 2015 में भी दोनों बदमाश वाहन चोरी में जेल जा चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
कार्रवाई की मांग
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में शमशान घाट, कब्रिस्तान और सूली वाला बाग सहित धार्मिक स्थलों के निकट गंदगी डालने के विरोध में मंगलवार को भाकियू के बैनर तले कस्बेवासियों ने ईओ नगर पंचायत मनोज यादव को एक ज्ञापन देकर गंदगी डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान भाकियू नगराध्यक्ष रियासत खलीफा, भोपाल सिंह, हाजी इकबाल, विकास पाल, परवेज गौड़, इरफान, अक्षय पाल, सलीम, मोहसिन, निसार, यामीन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
लूट का मुकदमा दर्ज कराएं
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। अपने घर से बाजार में सामान लेने जा रहे युवक से बाइक सवार बदमाशों द्वारा नगदी, मोबाइल लूटने की घटना में पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम भोजाहेड़ी निवासी युवक साजिद साइकिल पर अपने गांव से पुरकाजी बाजार में सामान लेने आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे छह हजार की नगदी और एक मोबाइल लूट लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की आसपास जंगल में तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा था। मंगलवार को पीड़ित ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से घटना का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर घटना की जांच कर रही है।