फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती के अपहरण का आरोप, तीन नामजद

युवती के अपहरण का आरोप, तीन नामजद

Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
युवती के अपहरण का आरोप, तीन नामजद
युवती के अपहरण का आरोप, तीन नामजद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के रामलीला टिल्ला निवासी रामकुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर उसकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित पिता ने तीन युवकों को नामजद किया है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्लों से युवती समेत कई युवक लापता हो गए। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पीड़ित रामकुमार का आरोप है कि उसकी बेटी राखी एक अगस्त को बाजार में सामान खरीदने आई थी। उसके बाद से वह घर लौटी। पीड़ितों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी को शिवम, छोटू, रोहित निवासी रामलीला टिल्ला अपहरण कर ले गए हैं। तीनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई और बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। उधर, मिमलाना रोड निवासी महिला शमशीदा ने तहरीर देकर बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा शहजाद रुड़की में होटल पर कार्य करता है। एक अगस्त को वह घर से होटल जाने की बात कहकर गया था, लेकिन वह न घर पहुंचा और न ही होटल गया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सलेमपुर निवासी पप्पू ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी चांदवीरी रुड़की में रहती है, जबकि वह बैंडबाजे का काम करता है। बीते छह माह से उसकी पत्नी लापता है। पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी है। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed