{"_id":"594189184f1c1b7a738b46e9","slug":"111497467160-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी की लूट में कई जगहों पर दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी की लूट में कई जगहों पर दबिश
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। फाइनेंस कंपनी लूट मामले में पुलिस ने थानाभवन निवासी युवक से पूछताछ करने के बाद कई जगह पर दबिशें दी हैं। घटना का खुलासा नहीं होने के चलते पुलिस को किसी अंदर के आदमी का घटना में हाथ होने का अंदेशा है।
नईमंडी कोतवाली क्षेत्र में नौ जून को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी कृष्ण कुमार और विश्वेंद्र सिंह की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े नौ लाख 84 हजार की नगदी लूट ली थी। घटना को गांधी वाटिका के पास अंजाम दिया था। लाखों की लूट से पुलिस में अफरातफरी मच गई थी। पुलिस ने मामले में थानाभवन निवासी युवक को उठाकर कई स्थानों पर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। पुलिस को शक है कि भीतर का ही कोई आदमी घटना में शामिल है। उसी ने कैश की जानकारी बदमाशों को दी होगी। पुलिस इस एंगल पर भी मामले की जांच में जुटी है।