फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जन्मदिन मना रहे युवक का अपहरण

जन्मदिन मना रहे युवक का अपहरण

Wed, 17 Apr 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
जन्मदिन मना रहे युवक का अपहरण
अगवा कर युवक के साथ मारपीट
विज्ञापन

मीरापुर। गांव सिकरेडा में जन्मदिन मना रहे युवक को गांव खेड़ी सराय के कुछ युवकों ने जबरन उठा लिया और मारपीट कर गांव के निकट जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित पिता ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। युवक के अपहरण की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
गांव सिकरेडा निवासी सुनील कुमार के बेटे अभय का 16 अप्रैल को जन्मदिन था। अभय अपने मित्रों के साथ जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। इसी दौरान उससे कुछ रंजिश रखने वाले आधा दर्जन युवक बाइकों से आए और उसे बात करने के बहाने घर से बाहर बुला लिया। बाइक सवार युवकों ने अभय को अपनी बाइक पर जबरन बैठा लिया और उसे जंगल के रास्ते मीरापुर की ओर ले आए। आरोप है कि युवकों ने अभय के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर गांव के पास छोड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पिता ने थाने आकर आरोपी युवकों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में भी लिया है। बाकी युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाश को जेल भेजा
मीरापुर। गांव कैथोड़ा के जंगल में टूटी पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को उपचार के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि उसके फरार साथी का कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार की रात को करीब आठ बजे मीरापुर पुलिस दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर टूटी पुलिया के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर एक काली बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को रुकने को कहा। पुलिस ने दोनों को संदिग्ध मानते हुए बाइक का पीछा किया तो उनमें से एक बदमाश ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई। गोली लगने से एक बदमाश साकिब पुत्र इदरीस निवासी शेरनगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी रिजवान निवासी खतौली भागने में सफल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी जानसठ में प्राथमिक उपचार दिलाकर जिला चिकित्सालय भर्ती कराया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। साकिर का फरार साथी रिजवान को पकड़ने के लिए पुलिस ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जेल गए बदमाश पर विभिन्न थानों से डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed