{"_id":"5ca8f3ecbdec223c9927616c","slug":"101554576364-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कार से सात लाख की नगदी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार से पुलिस ने सात लाख रुपये की नकदी बरामद की। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद पुलिस नेशनल हाईवे पर थाने के के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर जा रही एक इनोवा कार की तलाशी ली गई तो उसमें से सात लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। कार मालिक सुवीर माथुर पुत्र अजीत माथुर निवासी फरीदाबाद नगदी के बारे में जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान इतनी बड़ी रकम किस उद्देश्य से कहां ले जाई जा रही थी? इसकी आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। पुलिस ने कार मालिक सहित उसमें सवार दो अन्य लोगों को आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया है। टीम तीनों को मुजफ्फरनगर ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।