फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार सवारों का हंगामा, पिस्टल लहराई, पुलिस ने पकड़े

कार सवारों का हंगामा, पिस्टल लहराई, पुलिस ने पकड़े

Sat, 09 Feb 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
कार सवारों का हंगामा, पिस्टल लहराई, पुलिस ने पकड़े
कार सवारों का हंगामा, पिस्टल लहराई
विज्ञापन

खतौली। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर कार की किसी वाहन से टक्कर हो गई, जिसको लेकर कार सवारों ने हंगामा खड़ा कर दिया। कार सवारों ने हाथ में लेकर पिस्टल लहरा दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में ले लिया है। कार सवारों की पुलिस ने पिस्टल भी कब्जे में ले ली। पुलिस कार सवारों से पूछताछ कर रही है।

बुढ़ाना के रहने वाले चार युवक कार द्वारा किसी गांव से शादी समारोह से वापस जा रहे थे। कार सवार युवक शराब के नशे में थे। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर कार की किसी वाहन से टक्कर हो गई। कार रोककर उसमें सवार चारों युवकों ने इस बात को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया कि उनकी कार में टक्कर मारी गई है। इतना ही नहीं कार सवारों ने हाथ में पिस्टल लेकर लहरा दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों को पकड़ लिया और पिस्टल भी कब्जे में ले ली। पुलिस कार सवारों को पकडकऱ थाने ले गई। पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed