{"_id":"5c3f796ebdec2273467dc350","slug":"101547663726-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काटका में मोदी व योगी के फोटो पर कालिख पोती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काटका में मोदी व योगी के फोटो पर कालिख पोती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव काटका में शरारती तत्वों ने योजना बोर्ड पर छपे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो पर कालिख पोत दी। सूचना मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नया बोर्ड लगवा दिए। भाजपा नेताओं ने भी शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव काटका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का बोर्ड लगा हुआ है। बोर्ड पर सौभाग्य योजना के बिजली के कनेक्शन देने की जानकारी के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो लगे हुए हैं। मंगलवार रात शरारती तत्वों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो पर कालिख पोत दी। बुधवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने सीओ सोमेंद्र नेगी, इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा को बताया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बोर्ड को हटवाया तथा दूसरा नया बोर्ड लगवा दिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान से नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे शरारती तत्वों पर नजर रखनी चाहिए। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश खटीक ने शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। उधर, इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दूसरा पोस्टर लगवा दिया है। ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ जल्द एक टीम गठित कर दबिश दी जाएगी।