{"_id":"5c169dc5bdec225721453a96","slug":"101544986053-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई मंडी क्षेत्र से दो किशोरियां लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई मंडी क्षेत्र से दो किशोरियां लापता
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी क्षेत्र से दो किशोरी लापता
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव कूकड़ा व कूकड़ी से दो किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। परिजनों ने अपहरण के आरोप में तहरीर देेते हुए बेटियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ी के रुस्तम गढ़ी निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 13 दिसंबर की दोपहर घर से सामान लेने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। तलाश के दौरान पता चला कि शुभम नाम का युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के ही गांव कूकड़ा निवासी ने भी तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 साल की बेटी शनिवार रात परिजनों के साथ घर में ही सोई थी। रविवार तड़के करीब तीन बजे वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। हरसंभव तलाश के बावजूद किशोरी का सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।