{"_id":"5bd604a0bdec22174c7ded5b","slug":"101540752544-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार घायल
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदेन के विवाद में दो पक्ष भिड़े
मुजफ्फरनगर। गांव सरवट स्थित एक मंदिर में चंदे के रुपयों के लेनदेन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर हुई मारपीट में एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सरवट स्थित एक मंदिर की प्रबंध समिति का मंदिर की देखरेख करने वाले कुछ लोगों से चंदे के रुपयों के लेनदेन संबंधी विवाद चल रहा है। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष मंदिर परिसर में पहुंचे थे, जहां उनके बीच नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए, जिसमें प्रवीण, नवीन, सुरेंद्र व शिखा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।