फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सीसीटीवी में कैद हुए पशु व्यापारी के हत्यारोपी

सीसीटीवी में कैद हुए पशु व्यापारी के हत्यारोपी

Mon, 29 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए पशु व्यापारी के हत्यारोपी
सीसीटीवी में कैद हुए पशु व्यापारी के हत्यारोपी
विज्ञापन

सिखेड़ा। रथेड़ी पैंठ से पशुओं को बेचकर लौट रहे मंसूरपुर के पशु व्यापारी अखलाक की गांव भटौड़ा-मोघपुर के बीच हत्या कर एक लाख लूटने की घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार मंसूरपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने उक्त फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मंसूरपुर निवासी पशु व्यापारी अखलाक की शनिवार को दिनदहाड़े क्षेत्र के गांव भटौड़ा-मोघपुर के बीच गोली मारकर हत्या कर बदमाशों ने एक लाख की नकदी लूट ली थी। बाइक पर आए दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे, जिन्होंने बिहारी मोड़ की तरफ से आकर ई-रिक्शा को ओवरटेक कर रुकवाने के बाद घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में अखलाक के साथ ही मौजूद रहे मंसूरपुर निवासी अन्नू के साथ ही ई-रिक्शा चालक शमीम को भी हिरासत में ले लिया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, पुलिस ने रविवार को घटनास्थल और उसके आसपास छानबीन की तो मंसूरपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बाइक सवार दो युवक दिखाई दिए, जो हेलमेट लगाए हुए थे। पुलिस ने उक्त फुटेज को कब्जे में लेते हुए शक के आधार पर उक्त युवकों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं, पशु व्यापारी के परिजनों से रंजिश आदि की भी जानकारी ली गई है। एसपी सिटी ने बताया कि घटना के जल्द खुलासे को लेकर टीम गठित की गई है और बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed