{"_id":"5b96bba9867a557ff8301bab","slug":"101536605097-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानसठ फ्लाइओवर पर मिली युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानसठ फ्लाइओवर पर मिली युवक की लाश
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड स्थित फ्लाईओवर पर करीब 30 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, शव करीब 30 साल के युवक का था, जिसकी मौत बीमारी से होने की आशंका लग रही है। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
संदिग्ध हालात में लापता हुआ युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार निवासी फैजान ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा तालिब विगत दो सितंबर को घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। तलाश के बावजूद युवक का कहीं सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए शहर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगार्इ है। पुलिस युवक की तलाश के प्रयास कर रही है।
युवक से मारपीट, धमकी दी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी आस मौहम्मद ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही सद्दाम, सऊद व ताहिर ने रविवार शाम उसके साथ अकारण गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने आस मौहम्मद के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।