{"_id":"5b73256642c792267d4b447a","slug":"101534272870-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल प्रकरण:","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल प्रकरण:
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो वायरल प्रकरण में जैन मुनि की बढ़ी मुश्किलें
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर।
जैन मुनि नयन सागर की वीडियो वायरल प्रकरण में मुश्किलें और बढ़ गई हैं। युवती की मां ने एसएसपी को तहरीर देकर जैन मुनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर बेटी की बरामदगी की मांग की। उसने दी तहरीर में बेटी की हत्या की आशंका भी जताई है। साथ ही अपने परिवार की जान को भी खतरा बताया है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 27 स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि नयन सागर की वलहना प्रवास के दौरान बनी वीडियो के मामले में नया मोड़ आ गया है। 23 और 24 जून की तारीखों में हुए घटनाक्रम की वीडियो 28 जुलाई को मलयेशिया से भारत में वायरल की गई थी। वीडियो में जैन मुनि और खतौली की युवती की संदिग्ध गतिविधियां सामने आने से जैन समाज में हो-हल्ला मच गया था। जैसे ही वीडियो वायरल हुई, इसी बीच हरिद्वार के दिल्ली रोड स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज से युवती अचानक लापता हो गई। हरिद्वार के बहादराबाद थाने में 31 जुलाई को युवती के पिता की ओर से जैन मुनि नयन सागर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में खुद जैन मुनि को वीडियो बयान जारी कर अपना पक्ष रखना पड़ा। मामला सुर्खियों में आने पर तीन अगस्त को युवती खुद बहादराबाद थाने पहुंच गई और अदालत में बयान दर्ज कराया। युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी, जैन मुनि पर झूठा मुकदमा लिखवाया गया है। बयान के बाद भी युवती खतौली नहीं लौटी, तभी से परिजन उसकी तलाश में भटक रहे हैं। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंची युवती की मां ने कप्तान अनंत देव को तहरीर देकर जैन मुनि नयन सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। कप्तान को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया गया है उन्हें अंदेशा है कि जैन मुनि ने वीडियो मामले के पटाक्षेप के लिए उनकी बेटी को गायब करा रखा है। उसकी हत्या भी हो सकती है। परिजनों की जान को भी खतरा बढ़ गया है। इस दौरान युवती के पिता, भाई समेत अन्य परिजन भी साथ रहे। उधर, युवती के पिता ने बताया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग को भी प्रार्थना पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।
23 जून को खतौली में सत्संग सुनने आई थी मां-बेटी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। वहलना अतिशय क्षेत्र में जैन मुनि नयन सागर के दर्शन और सत्संग सुनने के लिए 23 जून को युवती और उसके चाचा के साथ मां भी आई हुई थीं। एसएसपी के समक्ष लिखित में युवती की मां ने बताया कि जून में जैन मुनि का वहलना में प्रवास था। धार्मिक भावना में वे अपनी बेटी के साथ आई थी। 23 जून की शाम वह खतौली लौटने लगी, तभी जैन मुनि के सेवक कम्मो ने आकर मुलाकात की। उसने उसकी बेटी से कहा कि महाराज श्री आपसे धर्म विषयक वार्तालाप के इच्छुक हैं। बगैर किसी संकोच एवं संशय के हमने अपनी बेटी को सहज भाव से वहलना में ही रात्रि में रुकने की अनुमति दे दी। अगले दिन 24 जून को बेटी वापस हरिद्वार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में जाने की सूचना मिलने पर हम सामान्य ही रहे। कुछ दिन बाद खतौली के रिश्तेदारों और जैन समाज के मोबाइल पर वीडियो क्लिप भेजी गई। युवती की मां ने कहा कि वीडियो में स्पष्ट है कि जैन मुनि नयन सागर रात्रि के समय कई घंटे उसकी बेटी के कमरे में रहे। धार्मिक तीर्थ में जैन मुनि का कृत्य अशोभनीय और गरिमा के विरुद्ध है।
विज्ञापन
जांच कमेटी के निर्णय का इंतजार
मुजफ्फरनगर। वीडियो वायरल मामले में जैन समाज की 15 सदस्यीय कमेटी जांच के लिए गठित की गई है। चंडीगढ़ में जैन मुनि से बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया था। दिल्ली. एनसीआर और वेस्ट यूपी में इस प्रकरण को लेकर जैन समाज दो धड़ों में बंटा है। कमेटी को अपना निर्णय 18 अगस्त तक लेना है। जैन समाज को कमेटी के फैसले का इंतजार है।