{"_id":"5b4a4ab44f1c1b38748b4cc2","slug":"101531595444-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान विवाद में ग्रामीण को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान विवाद में ग्रामीण को गोली मारी
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। गांव बढेड़ी में शुक्रवार देर शाम मकान के विवाद में दो युवकों ने ग्रामीण को गोली मार दी। घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव बढेड़ी निवासी जगदीश शुक्रवार देर रात अपने घर में ही बैठा था। आरोप है कि पड़ोस के दो युवक जबरन घर में घुसे और जगदीश पर गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। गोली मारते ही दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। उधर, फायरिंग की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल जगदीश को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में जगदीश के बेटे छोटा ने पड़ोसी भाइयों सुशील व रामभूल के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि मकान के विवाद में उसके पिता को गोली मारी गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खंभे में उतरे करंट से दो घोड़ों की मौत
छपार। थाना क्षेत्र के गांव परेई निवासी किरणपाल का बेटा शनिवार सुबह अपने दो घोड़ों को चराने के लिए रजवाहे की पटरी पर ले गया था। उक्त रजबाहा पटरी पर हाईटेंशन लाइन जा रही है, जिसके एक खंभे का इंसुलेटर टूटने से उस पर बंधा हाईटेंशन करंट का तार खंभे से छू गया। इसके चलते खंभे व उसकी लोहे की तान में करंट आ गया। इसी दौरान जैसे ही किरणपाल के दोनों घोड़े घास चरते हुए खंभे के पास पहुंचे, उसकी तान में उतरे करंट ने दोनों घोड़ों को चपेट में ले लिया, जिससे मौत हो गई। घटना की सूचना से गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस व बिजोपुरा बिजलीघर पर तैनात जेई संजय भी मौके पर पहुंच गए, जहां पीड़ित किरणपाल द्वारा करंट से मरे घोड़े डेढ़ लाख रुपये में खरीदकर लाए जाने की जानकारी दी गई। हंगामे के मद्देनजर पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए पीड़ित किरणपाल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली। बिजलीघर के जेई ने पीड़ित को विभाग की तरफ से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। भाकियू नेता मंगता ने शुक्रवार को भी गांव में करंट से एक बच्चे की मौत होने की बात उठाते हुए विभागीय अफसरों से जर्जर हो चुके खंभे व तारों को तत्काल बदलने की मांग की है।