{"_id":"5b26ad7c4f1c1bb0318b7515","slug":"101529261436-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालापार बवाल के मुख्य आरोपी पर रासुका लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खालापार बवाल के मुख्य आरोपी पर रासुका लगाई
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालापार बवाल के मुख्य आरोपी पर रासुका लगाई
मुजफ्फरगर। मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार बवाल के मुख्य आरोपी मुस्तकीम पर रासुका लगाई है। पुलिस इस मामले में अब तक नौ आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई कर चुकी है।
गत वर्ष जून माह में खालापार के कस्सावान में गोकशी की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची थी। गोकशी कर रहे मुस्तकीम आदि को गिरफ्तार कर जीप में बैठा लिया था। इस दौरान लोगों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया गया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में करीब चार दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मुस्तकीम उर्फ काला पर एनएसए की कार्रवाई की है। अब तक नौ आरोपियों पर रासुका लगाई जा चुकी है।
युवक पर प्राणघातक हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला लद्दावाला निवासी शीराज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके भाई अरशद का किसी बात को लेकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि रात्रि में अरशद बाजार से घर लौट रहा था।मोहल्ले के ही सद्दाम, फादिल उर्फ फौजी, आदिल, अनीस, इकबाल आदि ने उसके भाई पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।