{"_id":"5b1ad2314f1c1b694d8b574e","slug":"101528484401-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पूर्व विधायक अनिल कुमार ने एसएसपी को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के संबंध में पूर्व विधायक अनिल कुमार ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सोशल मीडिया पर एक युवक ने अपना वीडियो वायरल किया है। जिसमें युवक पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के अलावा गांधीजी, राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने पर पुरकाजी के पूर्व विधायक अनिल कुमार ने शुक्रवार शाम एसएसपी अनंत देव से मुलाकात कर उन्हें यह वीडियो दिखाया। पूर्व विधायक ने इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के संबंध में एक तहरीर एसएसपी को देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।