{"_id":"5b103f334f1c1b906e8b58b8","slug":"101527791411-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गोली मार कर आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने गोली मार कर आत्महत्या
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने गोली मार कर आत्महत्या की
मीरापुर। कस्बे के निकट एक गांव में बुधवार की देर रात एक युवक ने अपने मकान में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ ने घटना से इंकार किया।
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बसे गांव का युवक टिकौला चीनी मिल कर्मचारी था। 25 वर्षीय युवक कुछ समय से तनावग्रस्त चल रहा था। बताया गया कि बुधवार की देर रात युवक ने घर मे रखे तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसका गांव के बाहर अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ मनोज चौधरी ने भी घटना से इंकार करते हुए बताया कि इस संबंध में थाने पर कोई जानकारी नहीं है।
आत्महत्या मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा
मीरापुर। थाना रामराज के गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर में जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पीडित पति ने एक आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
रामराज इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी दीन मौहम्मद की पत्नी साइना ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पीड़ित पति दीन मोहम्मद ने थाने में आशु पुत्र सरताज निवासी पुट्ठी इब्राहीमपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आशु उसकी पत्नी को अनैतिक संबंध बनाने के लिए परेशान करता था। मना करने के बाद भी आरोपी नहीं माना और पांच बच्चों की मां ने अपने सम्मान की रक्षा के लिये आत्महत्या का रास्ता चुन लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी एक विवाहिता को उसकी ससुराल पक्ष और पति द्वारा मारपीट करने व दहेज आदि मांगने के आरोप में विवाहिता के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि वह जानसठ कस्बे का रहने वाला है और 23 नवंबर को उसने अपनी बेटी का निकाह मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी एक युवक के साथ किया था। निकाह के कुछ ही समय बाद से उसकी बेटी का पति, सास, ससुर, जेठ, देवर, ननद आदि उनकी बेटी का उत्पीड़न करने लगे व मारपीट कर अतिरिक्त दहेज व नगद धनराशि के लिए दबाव बनाने लगे। दोनों पक्षों में सुलह सफाई के बाद मामला नहीं सुलझा तो पीड़ित पिता ने आरोपी पक्ष के विरूद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रेप के प्रयास के आरोपी को जेल भेजा
मीरापुर। पुलिस ने मौहल्ला हनुमानपुरी निवासी विक्की पुत्र सुरेंद्र को सरेराह एक युवती से छेड़छाड़ करने व दुराचार का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।