फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मीरापुर के युवक की गाजियाबाद में हत्या

मीरापुर के युवक की गाजियाबाद में हत्या

Tue, 24 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर के युवक की गाजियाबाद में हत्या
मीरापुर के युवक की गाजियाबाद में हत्या
विज्ञापन

मीरापुर। गांव कैथोड़ा निवासी युवक की गाजियाबाद जनपद के ट्रोनिका सिटी में बदमाशों ने हत्या कर शव को पास के जंगल में फेंक दिया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने शव को गांव लाकर गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए खाक कर दिया।

मीरापुर के गांव कैथोड़ा निवासी मोहम्मद हसन का 22 वर्षीय पुत्र नौशाद लोनी क्षेत्र में अपने कुछ साथियों के साथ मजदूरी करने गया था। परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने नौशाद की हत्या करके ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र जनपद गाजियाबाद में शव को पास के जंगल में फेंक दिया। घटना के एक दिन बाद उसके साथी मजदूर को नौशाद की हत्या की जानकारी मिली, तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को बुलाकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया। परिजन सोमवार की शाम पांच बजे शव गांव में लेकर पहुंचे। शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव व क्षेत्र के काफी संख्या लोग जनाजे में शामिल होकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शाम करीब सात बजे शव को दफना दिया गया। गाजियाबाद पुलिस युवक की मौत के कारणों व हत्यारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed