{"_id":"5ad647d84f1c1b46098b5216","slug":"101523992536-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस की ससुराल में 30 घंटे बाद जांच कर पाई एसयूवी टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएस की ससुराल में 30 घंटे बाद जांच कर पाई एसयूवी टीम
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरपुर के एसएसपी की ससुराल में छापे
मुजफ्फरनगर।
बिहार कैडर के आईपीएस विवेक कुमार की ससुराल में 30 घंटे बाद स्पेशल यूनिट विजिलेंस (एसयूवी) की टीम ने जांच के लिए सर्च अभियान शुरू किया। आय से अधिक संपत्ति मामले में मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के मूल निवासी सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सहित एसयूवी ने तीन ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की थी। ससुराल पक्ष के घर नहीं होने की वजह से टीम सोमवार से शहर के आर्यपुरी में डेरा डाले हुए थे।
सहारनपुर के मूल निवासी विवेक कुमार वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह बिहार राज्य के जिले मुजफ्फरपुर के एसएसपी हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोमवार को एसयूवी ने मुजफ्फरपुर और सहारनपुर में एक साथ छापे की कार्रवाई की थी। मुजफ्फरनगर में सोमवार को उनके ससुराल के परिजनों के नहीं होने के कारण सर्च अभियान शुरू नहीं हो सका था। आईपीएस विवेक की ससुराल शहर के आर्यपुरी में है। ससुराल पक्ष का मकान बंद मिलने से विजिलेंस टीम तभी से उनके ससुर के आवास पर डेरा डाले हुए थी। आईपीएस के ससुर अधिवक्ता वेदप्रकाश कर्णवाल और अन्य परिजन दिल्ली से मंगलवार शाम शहर पहुंचे। उनके आने के बाद ही सर्च अभियान प्रारंभ हो पाया। एसयूवी टीम ने वीडियोग्राफी के साथ आवास में एंट्री की। गहनता से कमरों की तलाशी ली गई। इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। शहर कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में एसयूवी की 20 सदस्यीय टीम ने कागजातों को खंगाला। कई अहम दस्तावेजों की जांच की। देर रात तक जांच टीम कोई बड़ी बरामदगी नहीं कर पाई थी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी चल रही है। उधर, आईपीएस विवेक के ससुर वेदप्रकाश कर्णवाल का कहना है कि एसयूवी टीम को जांच के लिए सहयोग दिया गया है। वह खुद आयकरदाता हैं। टीम के समक्ष सभी पत्रावलियां प्रस्तुत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उनके दामाद को फंसाया जा रहा है।