{"_id":"5a85d1cb4f1c1ba1268ba8a9","slug":"101518719435-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग1रामीण की मस्तिष्क आघात से मौत, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग1रामीण की मस्तिष्क आघात से मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण की मौत पर बरपा हंगामा
मोरना। गांव बहुपुरा में ग्रामीण की मौत पर हंगामा बरप पड़ा। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस के दबाव डालने के कारण ग्रामीण को ब्रेन हेमरेज हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर आठ घंटे बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। एसएसपी ने इस मामले में शुक्रताल चौकी इंचार्ज बालेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया है।
भोपा के गांव बहुपुरा निवासी 55 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र नत्थू कबीर पंथी की बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। गौरव, किरणपाल, राजेंद्र, सुरेश, जबर सिंह, इंदरपाल, बलराम, राजपाल, ज्ञानसिंह तेज सिंह, संजय, विपिन आदि ने बताया कि ऋषिपाल के घर में गांव का युवक जबरदस्ती घर में घुस गया था। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध एक फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं, आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा झूठा आरोप लगाते हुए नरेश पुत्र चतर सिंह की ओर से आठ फरवरी को विक्रांत पुत्र ऋषिपाल, ऋषिपाल पुत्र नत्थू के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मृतक पक्ष के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने फैसला करने को लेकर पुलिस से साठगांठ कर ली थी। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने मृतक व उसके परिजनों को बार बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। ऋषिपाल ने धमकी से भयभीत होकर पुलिस से परिवार की सुरक्षा को लेकर कई बार गुहार लगाई थी। ग्रामीणों व परिजनों ने पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने तथा फैसले को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय सिंह ने परिजनों को आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने आठ घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया।