फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेम विवाह कर प्रेमी ने युवती को छला

प्रेम विवाह कर प्रेमी ने युवती को छला

Wed, 13 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह कर प्रेमी ने युवती को छला
प्रेमी ने युवती को छला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
शहर की युवती को एक प्रेमी ने छल लिया। प्रेम विवाह करने के नाम पर उसका एक साल तक यौन शोषण किया। बाद में आरोपी विदेश भाग गया। आरोप है कि प्रेमी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। यहां तक आरोपी के परिजनों ने युवती का गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने पर नई मंडी पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

नई मंडी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती के साथ उक्त छल हुआ। युवती की मां का देहांत हो चुका है। बताया कि युवती 21 नवंबर 2015 को अपनी बुआ की पुत्री की शादी में हरिद्वार के ज्वालापुर में गई थी, जहां उसकी मुलाकात बहन के देवर से हो गई थी। आरोप है कि देहरादून निवासी देवर ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों ने 14 अगस्त 2016 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद युवक उसे अपने घर देहरादून नहीं ले गया। कहा कि परिजन अभी नाराज है, बाद में मान जाएंगे। युवक ने पीड़िता को दिल्ली के एक होटल में 12 अगस्त 2017 तक रखा, उसके बाद आरोपी दुबई भाग गया। आरोपी 21 सितंबर को फिर दिल्ली होटल में आया और 22 सितंबर को दुबई भाग गया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने पीड़िता का यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। वह देहरादून युवक के परिजनों के पास पहुंची और पूरी बात बताई। आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला कर पिला दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। उसके परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है। पीड़िता ने एसपी सिटी को इस संबंध में तहरीर देकर न्याय की गुहार की। इस पर एसपी सिटी ने नई मंडी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नई मंडी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed