फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रोपर्टी दिलाने के नाम पर 11 लाख ठगे

प्रोपर्टी दिलाने के नाम पर 11 लाख ठगे

Sat, 02 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रोपर्टी दिलाने के नाम पर 11 लाख ठगे
प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर 11 लाख ठगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने नोएडा में प्रापर्टी दिलवाने के बहाने पीड़ित से लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठगी का शिकार हुए योगेंद्रपुरी निवासी फुरकान ने शहर कोतवाली पर यह मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि वर्ष 2012 में अर्थ इंफ्रा स्ट्रचर्स के दो लोगों ने कंपनी के जरिए नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर प्रापर्टी दिलवाने की बात कही थी। उसने वहां पर एक फ्लैट 30 लाख रुपये में बुक कर लिया और पेमेंट प्लान के अनुसार चेक के जरिये 11 लाख पांच हजार की धनराशि कंपनी को दी। दो साल बाद जब पीड़ित ने साईट पर जाकर देखा, तो वहां पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ था। उसने जांच की, तो पता चला कि कंपनी का नोएडा अथारिटी से भी ऐसा कोई प्रोजेक्ट पास नहीं हुआ है। पीड़ित को जांच में पता चला कि आरोपियों ने काफी लोगों से इसी प्रकार से करोड़ों रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed