{"_id":"5a19b7384f1c1b68678be18b","slug":"101511634744-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के कारण महिला को पीटकर मारने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के कारण महिला को पीटकर मारने का आरोप
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता की पीट कर हत्या कर दी। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा मीरापुर निवासी आबाद पुत्र सगीर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पुत्री आयशा की शादी तीन वर्ष पूर्व बुढ़ाना निवासी इकबाल पुत्र नवाब के साथ हुई थी। शादी में उसने 15 लाख का सामान, एक कार और एक बाइक दी थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बड़ी गाड़ी और दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते आ रहे थे। ससुराल वालों ने कई बार मारपीट कर उसकी पुत्री को घर से भी निकाल दिया था। 20 दिन पहले भी आयशा के साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर उसका सात माह का बच्चा अपने पास रखकर उसे घर से निकाल दिया था। हर बार की तरह 24 नवंबर को बिरादरी के लोगों ने फैसला कराकर आयशा को उसकी ससुराल वालों के साथ भिजवा दिया था। आरोप है कि ससुराल वालों ने आयशा की घर में जमकर पिटाई की। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आयशा के मायके वाले मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति इकबाल, ससुर नवाब, सास सररो, देवर इमरान, रिजवान, ननद कौसर, अफरोज एवं गुलशन को आरोपी बनाते हुए मुकदमा पंजीकृत किया है।