फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नसीम हत्याकांड का तीसरा आरोपी जेल भेजा

नसीम हत्याकांड का तीसरा आरोपी जेल भेजा

Sat, 19 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
नसीम हत्याकांड का तीसरा आरोपी जेल भेजा
नसीम हत्याकांड का तीसरा आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन

भोपा। पुलिस ने नसीम हत्याकांड के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक आरोपी अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
कस्बा भोकरहेड़ी में 17 जुलाई को बेटे के जन्मदिन मनाने के लिए केक लेकर बाइक से लौट रहे नसीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा नजर मौहम्मद उर्फ राजू ने कस्बे की नई बस्ती निवासी प्रदीप, उसके पिता राजेश, सोनू, नीटू व एक अज्ञात के खिलाफ भोपा थाना पर मुकदमा कायम कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को नामजद तीसरे आरोपी नीटू को तौफीरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है। पुलिस इससे पहले दो आरोपी प्रदीप व उसके पिता राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक नामजद आरोपी सोनू अभी पुलिस पकड़ से दूर है। उधर, भेडाहेड़ी के सुधीर ने गांव के ही हरलाल पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसने रात में घर में घुस कर उसकी पत्नी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed