फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चोरी के पशुओं से भरी पिकअप पलटी

चोरी के पशुओं से भरी पिकअप पलटी

Sat, 01 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
चोरी के पशुओं से भरी पिकअप पलटी
चोर पशु और पिकअप गाड़ी छोड़कर हुए फरार
विज्ञापन

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। हबीबपुर सीकरी गांव से चुराए गए तीन पशुओं से भरी पिकअप परासौली के जंगल में चौगामा नहर के पास पलट गई। पिकअप पलटने के कारण चोर पिकअप और पशुओं को छोड़कर फरार हो गए।

फुगाना थाने के गांव हबीबपुर सीकरी से बृहस्पतिवार को देर रात चोरों ने हबीबपुर सीकरी निवासी गजनवी खां की दो भैंस, संजीव का एक भैंसा चुरा लिया। चोर तीनों पशुओं को टाटा पिकअप में चढ़ाकर फरार हो गए। बुढ़ाना के गांव परासौली के जंगल में श्मशान घाट के पास चौगामा नहर के किनारे चोरों की पिकअप दलदल में फंसकर पलट गई। पशुओं से भरी पिकअप पलटने के कारण बदमाशों के पास छोड़कर भागने के अलावा कोई चारा नहीं रहा। बेबस होकर चोर पिकअप और पशुओं को छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार को सुबह घटना की सूचना परासौली चैकी इंचार्ज विनोद कुमार को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से पिकअप को निकलवाया। फुगाना थाना से संपर्क करने के बाद पुलिस ने चोरी हुए पशुओं को उनके मालिकों को सौंप दिया। पुलिस पिकअप गाड़ी के मालिक और चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed