{"_id":"595552514f1c1bd8618b45db","slug":"101498763857-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, सात घायल
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक मीरापुर क्षेत्र के गांव तुल्हेड़ी में धर्मवीर व जोनेश के बीच काफी दिनों से चुनावी रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार की शाम करीब 7 बजे किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी व डंडे चल गए। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव में पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। हमले में जोनेश, पवन कुमार, सोमेंद्र, बादल, दिनेश, सरला व बबीता घायल हो गए। पुलिस ने इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाने में मारपीट की अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।