फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लापता युवती खुद ही थाने पहुंच गई

लापता युवती खुद ही थाने पहुंच गई

Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
लापता युवती खुद  ही थाने पहुंच गई
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। प्रेम प्रसंग के चलते लापता हुई युवती को पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबाव डालकर बरामद तो कर लिया, लेकिन मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण बगैर कार्रवाई किए थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शुक्रवार को अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर पड़ोस के गांव के दूसरे समुदाय के युवक पर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। देर शाम पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसके परिजनों से युवती को लाने के लिए दबाव बनाया। शनिवार सुबह नाटकीय ढंग से युवती खुद ही थाने पहुंच गई। जिसकी जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग भी थाने पहुंच गए। युवती युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। बाद में परिजनों के काफी समझाने पर युवती उनके साथ जाने पर सहमत हो गई। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया। कुछ ही देर बाद ही युवक को भी बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि युवती के परिजनों के इंकार करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


मारपीट के मुकदमे में किया चालान
पुरकाजी।
करीब दो सप्ताह पूर्व कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर एनसीआर में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी हरिराम पुत्र रतना का शांति भंग में चालान कर दिया था। पुलिस ने उक्त एनसीआर के मुकदमे को शुक्रवार को मारपीट की धारा में तरमीम कर आरोपी हरिराम को दोबारा गिरफ्तार कर शनिवार को उसका चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed