{"_id":"5946d1d04f1c1be2698b457c","slug":"101497813456-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म का प्रयास
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी से दुराचार की कोशिश
मुजफ्फरनगर। पति की गैरमौजूदगी में देवर ने भाभी से दुष्कर्म का प्रयास किया। जेठानी ने किसी तरह से पीड़िता की जान बचाई। विरोध करने पर आरोपी ने घर में खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात पति घर से बाहर गया हुआ था। घर में उस समय सास, जेठ और देवर मौजूद थे। दोनों पीड़िता पर बुरी नजर रखते है। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब एक बजे देवर बहाने से कमरे में आया और बदनीयती से पीड़िता को दबोच लिया। शोरशराबा सुनकर कमरे में उसकी जेठानी आई, जिसने पीड़िता की जान बचाई। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया और धक्के देकर घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के देवर और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।