फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: बकायेदार प्रधान के पति का कनेक्शन काटने पहुंचे जेई व टीम पर हमला

Sun, 19 Jul 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime news
मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में बकायेदारों से वसूली करने व कनेक्शन काटने पहुंचने के दौरान 1.97 लाख रुपये के बकायेदार प्रधानपति व उसके दो पुत्रों ने विद्युत विभाग की टीम पर हमला कर दिया। जेई के सिर में चोट आई। पुलिस प्रधान के पति शौकत को पकड़ कर थाने ले आई। भाकियू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने थाने में बैठे प्रधान के पति को जबरदस्ती बाहर लाकर थाने में धरना दिया। प्रधानपति को कब्जे में लेने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में धक्का-मुक्की हुई। थाने में दोपहर बारह बजे से शाम छह बजे तक धरना चला।
विज्ञापन

गांव पुरबालियान में ग्राम प्रधान के पति शौकत के नाम वाले कनेक्शन पर विद्युत विभाग का एक लाख 97 हजार रुपये का बिल बकाया है। शनिवार को पुरा बिजलीघर के जेई मोहर सिंह कर्मचारियों के साथ गांव में वसूली व कनेक्शन काटने के लिए पहुंचे। उन्होंने काबिल और गयूर के कनेक्शन काट दिए। वह टीम के साथ प्रधान के पति के घर पहुंचे तो वहां महिलाओं ने विरोध जताया। दोनों पक्ष में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

जेई को सिर में चोट मार कर घायल कर दिया। सूचना पर मंसूरपुर पुलिस गांव में पहुंची और प्रधान के पति को थाने आ गई। भाकियू के एनसीआर उपाध्यक्ष नीरज पहलवान कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने जेई पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया। प्रधान पति को छोड़ने की मांग विद्युत विभाग की टीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए थाने में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता थाने में अंदर बैठे प्रधान के पति को बाहर निकाल ले आए और अपने बीच में बैठा लिया। पुलिस ने उसे कब्जे में लेने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में सीओ रुपाली राय ने कहा कि निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
-----
यह लगाए गए आरोप
भाकियू के एनसीआर उपाध्यक्ष नीरज पहलवान का कहना था कि महिलाओं के साथ अभद्रता की गई है। जेई ग्रामीणों से कनेक्शन काटने का भय दिखाकर अवैध वसूली करता है। नीरज पहलवान तथा संजीव राठी का कहना है कि 2021 में जेई मोहर सिंह को पवनावली खतौली में 30 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया था।
धरने को जिला महामंत्री संजीव राठी, एहसान त्यागी, अशोक प्रधान, युसूफ, टीटू राठी, कपिल बालियान अंकित राठी व अन्य ने भी संबोधित किया।

--------
ग्राम प्रधान बेहोश हुई

मंसूरपुर थाने में धरने पर बैठी ग्राम प्रधान पुरबालियान गर्मी के कारण धरने पर ही बेहोश होकर जमीन पर लेट गईं। महिलाओं ने उन्हें पानी पिलाया तथा पंखे से हवा की तब जाकर उसे होश आया।

----
निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई होगी

धरने पर पहुंंची खतौली सीओ रुपाली राय ने कहा कि जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। जो भी पक्ष दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
------------
प्रधान पति और दो पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी



घायल जेई मोहर सिंह की ओर से दी तहरीर में कहा गया कि उनकी टीम प्रधान के पति का कनेक्शन काटने के लिए पहुंचे तो वहां प्रधान के पति व उसके दो पुत्रों समीर व गोलू ने फावड़े, लाठी डंडों से हमला कर दिया। भागते हुए भी हमला किया गया। जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। सरकारी कागजात फाड़ दिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed