फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: कार से 28 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime news
मुजफ्फरनगर/ बुढ़ाना। चेकिंग के दौरान फुगाना पुलिस ने लोई नहर पटरी से दो युवकों को ब्रेजा कार में 28 किलो गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आए थे।
विज्ञापन


फुगाना पुलिस ने शु्क्रवार को मेरठ करनाल हाईवे पर लोई नहर पटरी के पास चैकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान पुलिस ने वहां से गुजर रही ब्रेजा कार को रोक लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार में सवार दो युवकों से पूछताछ की। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 28 किलो गांजा बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि बरामद गांजे की बाजार में कीमत चार लाख रुपये हैं। गिरफ्तार एक आरोपी अब्दुल समद भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली व दूसरा नजमूद्दीन ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कमहेड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान कर दिया। अब्दुल समद एक माह पहले ही एनडीपीएस एक्ट में जेल से छुटा है। वह बार-बार ऐसा अपराध कर रहा है। उसके खिलाफ अन्य सख्त कार्रवाई की जा रही है।

---------------
तीन लोगों का शांति भंग में चालान
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव तुगलकपुर में तीन लोगों ने गांव के ही प्रदीप कुमार के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने पर की। पुलिस ने आरोपी अर्जुन व पदम और उमेश को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया। सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं।

----------
मारपीट में दंपति घायल
संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना। पैसों के लेनदेन को लेकर सोमिन का अपने पड़ोसी के साथ विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज व मारपीट हो गई। इस घटना में सोमिन व उसकी पत्नि रजिया घायल हो गई। घायल सोमिन का कहना है कि उसके पडोसी ने 10 हजार रुपये उधार लिए थे। उधारी के पैसे मांगने पर उसे व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। घटना की तहरीर घायल दंपती ने पुलिस को दी है। क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed