फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: व्यवसायी ने किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 14 Jul 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
crime news
बुढ़ाना। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा कारखाना बंद करवाने के आदेश से नाराज युवक ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हंगामा किया। उसने कार्यालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने युवक पर पानी डालकर पेट्रोल को निष्क्रिय किया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पछाला पश्चिमी निवासी पूर्व नगर पंचायत सदस्य अमित कुमार सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। अमित का आरोप था कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर ने 18 दिसंबर 2025 को उनके कोतवाली रोड स्थित कारखाने को बंद करने का आदेश पारित किया है। वह इस मामले में छह महीने का समय मांगने आए थे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात करने की सलाह दिए जाने पर अमित ने कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने अपनी बाइक से पेट्रोल की बोतल निकालकर अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक के ऊपर पानी डालकर पेट्रोल को निष्क्रिय किया तथा व्यवसायी को अपने साथ ले गई। घटना की तहरीर सतीश पंवार ने पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि व्यवसायी का शांतिभंग, सार्वजनिक उपद्रव व शांति बनाए रखने के लिए की धाराओं में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed