फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: किसान से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लेखपाल

Sun, 19 Jul 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
crime news
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए लेखपाल को गाड़ी में बैठाती टीम: वीडियोग्रेब - फोटो : Archive
चरथावल। चक की पैमाइश करने के नाम पर किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए चकबंदी विभाग का लेखपाल परमेशवीर को सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

कस्बे में रोहाना मार्ग पर रह रहे लेखपाल के विरुद्ध किसान को साथ लेकर टीम ने कार्रवाई की। आरोपी लेखपाल जनपद बागपत के कस्बा छपरौली के मोहल्ला पट्टी धंधान चौधरी वाली चौपाल के पास का रहने वाला है।
विज्ञापन

छपार क्षेत्र के सिंभालकी निवासी बोबिंद्र ने कृषि भूमि की पैमाइश करने के नाम पर चरथावल में रहने वाले चकबंदी लेखपाल परमेशवीर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन सहारनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपों की जांच पड़ताल करने के बाद टीम ने शनिवार को चरथावल पहुंचकर जाल बिछा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे सहारनपुर मंडल के निरीक्षक साबिर अली के नेतृत्व में दो गाड़ियों में टीम रोहाना मार्ग पर आरोग्य हाॅस्पिटल के पास पहुंची। इसी के निकट प्राइवेट आवास में रहने वाले आरोपी लेखपाल की पुख्ता जानकारी हासिल की। टीम ने किसान को रंग लगाकर 20 हजार रुपये के नोट ट्रेपिंग के लिए दिए। दोपहर 1.25 बजे किसान ने आरोपी लेखपाल को उसके प्राइवेट आवास पर जैसे ही रुपये थमाए, टीम के सदस्यों ने पीछे से आकर दबोच लिया। रंगे हाथों गिरफ्तारी के बाद आनन-फानन में उसे गाड़ी में डालकर तितावी थाने ले जाया गया। वहीं पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
गांव सिंभालकी के किसान ने लेखपाल के खिलाफ शिकायत की : तितावी। छपार क्षेत्र के गांव सिंभालकी निवासी किसान ने लेखपाल के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने बताया कि चरथावल क्षेत्र में तैनात चकबंदी लेखपाल परमेशवीर भूमि की पैमाइश सही कराने के बदले रिश्वत मांग रहा है। आरोप रहा, भूमि की सही पैमाइश कराने के एवज में लेखपाल ने पहले उनसे 40 हजार रुपये की मांग की थी। इनमें से 27 हजार रुपये आरोपी को दिए जा चुके थे। इसके बावजूद कार्य पूरा नहीं किया। फिर से 20 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। मजबूर होकर पीड़ित से एंटी करप्शन टीम को शिकायत की।

वादी किसान लेखपाल की लोकेशन मालूम करने के लिए गुपचुप तरीके से रोहाना मार्ग पर आरोग्य हाॅस्पिटल के पास गली में किनारे खड़ा रहा। ट्रेपिंग से पहले वह लेखपाल की हर गतिविधियों पर नजर रखता रहा। दरअसल, उसका निजी मकान में किराये का आवास मुख्य मार्ग से हटकर सुनसान इलाके में है। टीम आरोपी को लेकर गुपचुप तरीके से तितावी थाने ले गई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन सहारनपुर थाना/इकाई के निरीक्षक कुशलवीर सिंह ने बताया कि चकबंदी लेखपाल के विरुद्ध किसान की शिकायत पर ट्रेपिंग कार्रवाई की गई है। आराेपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तितावी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed