{"_id":"6a5e7ec7c81cf91c6f0f2b3c","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-176366-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दुकान पर करंट लगने से दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दुकान पर करंट लगने से दुकानदार की मौत
विज्ञापन
जानसठ। गांव भलेड़ी में सोमवार शाम वेल्डिंग मिस्त्री मोहित धीमान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आदर्श कॉलोनी निवासी मोहित धीमान गांव भलेड़ी में अपनी वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। सोमवार शाम को वह दुकान पर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक बिजली का तेज करंट लग गया। करंट लगने से मोहित गंभीर रूप से झुलस गए।
सूचना मिलने पर परिवार के लोग तुरंत दुकान पर पहुंचे। परिजन मोहित को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे परिवार में गहरा शोक छा गया है।