फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: बाइक बैल बोगी से टकराई, युवक की मौत, पत्नी घायल

Wed, 24 Dec 2025 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
crime news
छपार। बरला-बसेड़ा मार्ग पर मंगलवार सुबह घने कोहरे में एक बाइक बैल बोगी से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार लकडसंधा निवासी 24 वर्षीय विनय की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। बैल का पैर टूट गया। बोगी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के गांव लकडसंधा निवासी विनय की शादी एक माह पूर्व थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव मांडला निवासी वंदना के साथ हुई थी। वह मंगलवार को सुबह नौ बजे अपनी पत्नी को बाइक से लेकर अपने गांव वापस जा रहा था।
विज्ञापन

जब वह बरला-बसेड़ा मार्ग पर रजबहे के निकट पहुंचा ताे उसी समय बरला निवासी किसान तस्सबुर त्यागी बैल बोगी लेकर खेत में जा रहा था। घने कोहरे के कारण बाइक सवार विनय को बैल बोगी नहीं दिखाई दी। इससे बाइक बैल बोगी से टकरा गई। इस हादसे में विनय की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। राहगीरों ने हादसे की पुलिस को सूचना दी तो छपार पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल महिला से जानकारी लेने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस से भी हादसे की जानकारी ली। छपार थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के बारे में तहरीर नहीं आई है। हादसे में बोगी क्षतिग्रस्त हुई है। बैल का भी पैर टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed