{"_id":"69fa4fb90aff3238ce09f483","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1006-170658-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हाईवे पर युवक का अपहरण 22 हजार रुपये लूट लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हाईवे पर युवक का अपहरण 22 हजार रुपये लूट लिए
विज्ञापन
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव हासमपुर के निकट निर्माणाधीन हाईवे पर एक युवक का अपहरण कर उससे 22 हजार रुपये की लूटपाट की गई। बदमाशों ने युवक को डरा धमकाकर उसके एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले और दो हजार रुपये नकद भी लूटे। उन्होंने अवैध हथियार के साथ युवक की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी राजा उर्फ तालिब सोमवार दोपहर अपनी स्कूटी से लौट रहा था। हासमपुर के निकट निर्माणाधीन हाईवे के अंडरपास पर एक स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसे जबरन कार में डालकर आंखों पर पट्टी बांधकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। वहां उससे एटीएम का पासवर्ड पूछा गया और उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। बदमाशों ने राजा के हाथ में अवैध हथियार देकर उसकी वीडियो भी बनाई।
पीड़ित के भाई समीर खान ने गाड़ी नंबर के आधार पर रामराज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। यह भी चर्चा है कि राजा उर्फ तालिब को इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी के जरिए फंसाया गया।