{"_id":"695c0033dc46686b6d088227","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1006-162355-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किसान को बंधक बनाकर सोलर प्लेट लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किसान को बंधक बनाकर सोलर प्लेट लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। गांव कुतुबपुर के जंगल में नलकूप पर सोए किसान को चाकू के बल पर बंधक बनाकर दो बदमाश हजारों रुपये की कीमत की सोलर प्लेट व अन्य सामान लूटकर ले गए। पीड़ित किसान ने थाने में एक सप्ताह पहले तहरीर दी थी। अभी तक कार्रवाई नही की गई।
कुतुबपुर निवासी किसान सुखबीर की कृषि भूमि कुतुबपुर-चुड़ियाला मार्ग पर है। किसान ने नलकूप पर सोलर पैनल लगाया हुआ है। उसने मीरापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 27 दिसंबर की रात वह अपने नलकूप पर सोया हुआ था।
रात में करीब 2 बजे दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और चाकू के बल पर उसे बंधक बनाकर उसकी 9 सोलर प्लेट व अन्य सामान लूटकर ले गए। घटना के सात दिन बाद तक मीरापुर पुलिस उक्त मामले को छिपाए रही। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने उक्त घटना की रिपोर्ट दर्ज नही की है। सोमवार को पीड़ित ने थाने पहुंच कर घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -
गोमांस बेचने जा रही महिला पकड़ी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बागोवाली गांव निवासी मुस्लिम महिला सीमा को पांच किलो गोमांस बेचने के लिए लेकर जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने बताया कि उसका पति सउदी अरब रहता है। रिपोर्ट दर्ज कर महिला का चालान कर दिया।
-- -- -- -
चेकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी के आदेश पर जिला पुलिस ने सोमवार दोपहर में सभी पेट्रोल पंप, बैंक, ग्राहक सेवा केंद्रों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी की गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सुरक्षा केे मद्देनजर यह अभियान शुरू कराया है।