{"_id":"6a5e7ed8c24e43490e0e8add","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-176363-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गृहकलह के चलते युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गृहकलह के चलते युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गृहकलह के चलते युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कछौली निवासी 22 वर्षीय युवक विकास ने रामपुरी में मकान ले रखा है। वहीं पर उसने दूध की डेयरी की हुई है। सोमवार को विकास गांव से लौटा तो घर की चाबी भूल आया। वह पड़ोसी के घर से छत के रास्ते अपने घर चला गया।
बावजूद काफी देर तक विकास के घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसी ने घर में झांककर आवाज दी लेकिन वहां से काई जवाब नहीं आया। उसने घर में कूदकर देखा तो विकास फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जानकारी पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवाया। बताया जा रहा है कि विकास ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या कर ली। एएसपी एवं सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि परिवार वालों की ओर से कुछ लिखकर नहीं दिया गया है। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।