{"_id":"6a5e7ff4d6a69a7e7d090eff","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-176354-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार देर रात गढ़ी गांव के समीप हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। एक बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों से चोरी किया गया बिजली का तार और अवैध तमंचा आदि बरामद किया।
सीओ नई मंडी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार देर रात सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति एक स्कूटर नुमा रेहड़ा लेकर नसीरपुर से गढ़ी गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर आ रहे हैं। इनके रेहड़ा में चोरी का बिजली का सामान है।
बताए स्थान पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो एक रेहड़ा आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा किया तो रेहड़ा मौके पर छोड़कर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने लगा। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। उसे दबोच कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। उसकी पहचान सरताज निवासी मदीना कॉलोनी थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रूप में हुई, जबकि दूसरे बदमाश को भी दबोच लिया गया। उसने अपना नाम फुरकान निवासी हाजीपुर थाना सिविल लाइन क्षेत्र बताया।