फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: कर्मी पर दो लाख रिश्वत मांगने का आरोप

Thu, 25 Dec 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime news
शामली। गायनोकोलॉजिस्ट बने डॉ. विजेंद्र कुमार ने सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी पर सीएचसी शामली का चिकित्सा प्रभारी नियुक्त कराने की एवज में दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चिकित्सक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चिकित्सक अपनी आंखों से आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं। चिकित्सक ने कर्मचारी की संपत्ति की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. विजेंद्र कुमार पूर्व में सीएचसी शामली पर तैनात रहे हैं। करीब तीन साल पहले वह गायनोकोलॉजिस्ट का कोर्स करने गए हुए थे। कोर्स पूरा करने के बाद वे मंगलवार को शामली पहुंचे। उन्होंने सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी पर सीएचसी शामली का चिकित्सा प्रभारी नियुक्त करने के नाम पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। <
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा दिन सीएमओ कार्यालय पर बैठाए रखा। उन्होंने आरोपी कर्मचारी पर सीएमओ के इशारे पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। चिकित्सक का आरोप है कि उसने सीएमओ को बताया तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। चिकित्सक का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। उन्होंने आरोपी कर्मचारी की संपत्ति की जांच कराए जाने की मांग की।

विदित हो कि करीब दो माह पूर्व सीएमओ कार्यालय पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति पटल पर नियुक्त राकेश कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed