{"_id":"694c391e44d87eded10a954e","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-26-1-smrt1048-156158-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ठेकेदार के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ठेकेदार के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शामली। जल जीवन मिशन योजना के तहत काम कराने वाली कंपनी के जीएम समेत चार नामजद व 10-12 अज्ञात लोगों पर ठेकेदार ने मारपीट कर गंभीर घायल करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार की तरफ से न्यायालय के आदेश पर आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहल्ला कमलनगर कुकड़ा मंडी मुजफ्फरनगर निवासी अमृतपाल की तरफ से न्यायालय के आदेश पर थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि लक्ष्मी सिविल इंजीरियरिंग सर्विसिज, जो कि शामली व मुजफ्फरनगर जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल योजना पर कार्य करवा रही है, जिसमें वह ठेकेदार है। कंपनी का जीएम राजीव राय व पीएम संजय पटेल ने नौ नवंबर को उन्हें व अन्य ठेकेदारों को शामली में करनाल रोड स्थित अपने ऑफिस पर बात करने के लिए बुलाया था। सभी ठेकेदार शाम चार बजे कंपनी के ऑफिस में पहुंचे। साढ़े चार बजे मुजफ्फरनगर के पीएम संदीप धीमान, राजीव राय, तीन गाड़ियों में 15 व्यक्ति व कुछ कंपनी के कर्मचारी और कुछ अज्ञात व्यक्ति थे।
अमृत पाल का आरोप है कि ठेकेदारों से बातचीत के दौरान जीएम व पीएम ने उनसे भविष्य में काम देने के बदल अलग से पैसों की मांग की, जिसका उसने विरोध किया और अपना पुराना हिसाब व पिछले लेनदेन निपटाने को कहा तो इसी बात को लेकर संदीप धीमान, राजीव राय, संजय पटेल, अविनाश व अकाउंटेंट और 10-12 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। सिर में धारदार हथियार के हमले में वह मौके पर गिरकर बेहोश हो गया। लोगों की सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।