फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: सात फेरों से पहले ही खुल गई दांपत्य जीवन की बंधने वाली गांठ

Thu, 25 Dec 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime news
शामली। इसे महज इत्तेफाक कहें या बदलते सामाजिक हालात का असर, लेकिन जिले में पिछले तीन माह के भीतर शादी से ठीक 30 से 40 दिन पहले ही करीब 20 शादियां टूट चुकी हैं। इन मामलों में युवक-युवतियों ने एक-दूसरे पर पुराने प्रेम संबंध छिपाने, शराब की लत और व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

ऐसे मामलों की शिकायतें लगातार पुलिस और वन स्टॉप सेंटर तक पहुंच रही हैं। अब तक चार मामलों में सुलह कराई जा चुकी है, जबकि अन्य मामलों में कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

इस तरह के मामलों की बानगी
केस-1
जलालाबाद की युवती रचना ने एक दिसंबर को वन स्टॉप सेंटर में शिकायत दी कि उसकी शादी कैराना के युवक से तय हुई थी। 30 दिसंबर को शादी होनी थी और सगाई भी हो चुकी थी, जिस पर परिजनों ने पांच लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिए। आरोप है कि युवक के सोशल मीडिया अकाउंट से पता चला कि वह शराब का अधिक सेवन करता है। इसके बाद परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया, लेकिन लड़के पक्ष द्वारा खर्च की भरपाई नहीं की जा रही है। युवती ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी निजी नौकरीपेशा सोहिल ने 20 नवंबर को वन स्टॉप सेंटर में शिकायत दी कि उसकी शादी बागपत के बड़ौत की युवती से तीन माह पहले तय हुई थी। एक जनवरी को विवाह होना था, लेकिन युवती के परिजनों ने उसे शराबी और दहेजलोभी बताकर शादी से इन्कार कर दिया और उसकी झूठी शिकायत भी कर दी। सोहिल ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

केस-3
शामली के काजीवाड़ा मोहल्ले की युवती अंजुम की शादी 10 जनवरी को होनी थी। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दहेज का सामान एक माह पहले ही सहारनपुर के लड़के पक्ष को दे दिया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर युवक पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया।

ये मामले तो केवल बानगी भर हैं। पिछले तीन माह में शादी से ऐन वक्त पहले टूटे 20 रिश्तों की शिकायतें पुलिस और वन स्टॉप सेंटर में पहुंची हैं।

सोशल मीडिया बन रहा प्रमुख कारण
शामली। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी ने बताया कि हाल के दिनों में प्री-मैरिज ब्रेकअप के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। करीब 70 प्रतिशत मामलों में सोशल मीडिया वजह बन रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म पर पुरानी पोस्ट, लाइक और कमेंट रिश्तों में दरार डाल रहे हैं। पहले दहेज को लेकर शिकायतें अधिक होती थीं, अब सोशल मीडिया बड़ा कारण बन गया है।

लगातार बढ़ रहे मामले
वेडिंग प्लानर अजय कुमार और नीतू कुमार का कहना है कि बीते तीन माह में पांच से छह शादियां रद्द हुई हैं, जिससे बैंड-बाजे और वेंडरों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। परिजन पहले मैरिज हॉल बुक कर लेते हैं, लेकिन बाद में बात बिगड़ने पर शादी से इन्कार कर देते हैं।


युवती बोली-लड़का शराब पीता है, क्यों करूं शादी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शामली के एक मामले में युवती ने सोशल मीडिया पर युवक की शराब की बोतल के साथ फोटो देखकर शादी से इन्कार कर दिया। ऐसे मामलों में पहले सुलह कराने का प्रयास किया जाता है, लेकिन यदि युवती कार्रवाई पर अड़ी रहती है तो केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed