{"_id":"6a5a8c0660399888590b88f8","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1062-1247502-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चश्मदीदों की गवाही से लगा फांसी का फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चश्मदीदों की गवाही से लगा फांसी का फंदा
विज्ञापन
सजा के बाद पुलिस हिरासत में दोषी : वीडियोग्रेब
मुजफ्फरनगर। भोकरहेड़ी के किसान राज सिंह की हत्या में चारों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। चश्मदीद बिजेंद्र सिंह और सन्नी की गवाही अहम रही। अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गांव पेश किए गए लेकिन मौके के दो गवाहों ने अदालत में उस रात की पीड़ा बयान की।
भोकरहेड़ी गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि बाइक राज सिंह चला रहा था। नदी का पुल पार करते हुए चार हमलावरों ने लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। हम सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाश हमें बाग में खींचकर ले गए और मेरे हाथ-पैर बांध दिए गए। दो लोग मेरे ऊपर हमला कर रहे थे और दो राज सिंह को पीट रहे थे। बदमाश अजीत ने उसके दोस्त राज सिंह को गोली मार दी। सात सौ पचास रुपये, मोबाइल और बाइक लूटकर भाग गए।
शामली के खाद रसद विभाग में काम करने वाले कुड़ाना का सन्नी ने अदालत में बताया कि वह अपने साथी नसीम को बाइक पर लेकर लौट रहा था। बाग के सामने पहुंचते ही चार बदमाशों ने हमला किया और हम दोनों को बाग में खींच ले गए। बदमाशों ने हमारे हाथ-पैर बांधकर वहीं डाल दिया। दोबारा सड़क पर आकर लूटपाट की। हमारी बाइक भी लूट ली। बाग में गोली चलने की आवाज आई, जिससे राज सिंह की मौत हो गई। बाद में पता चला कि जिसकी मौत हुई है, उसकी रिश्तेदारी हमारे गांव कुड़ाना में ही है।